Posts

Showing posts from 2020

हनुमान आसन कैसे करें सीखें पूरी विधी - साधक अंशित

Image
वायु पुत्र होने के नाते हनुमान जी में एक स्थान से दूसरे स्थान पर छलांग मारने का अद्भुत गुण पाया जाता है। रामायण में भी दो जगह इसका वर्णन मिलता है। पहला तब, जब सीता माता की खोज के लिए वह 100 योजन की दूरी वाला समुद्र लांघकर भारत से श्रीलंका चले गए थे। इस दौरान उनकी एक टांग श्रीलंका को छू रही थी तो दूसरी टांग भारत को छू रही थी। वहीं दूसरी बार हनुमान ने लक्ष्मण को शक्ति लगने पर श्रीलंका से हिमालय तक छलांग लगाई थी। बाद में पर्वत सहि​त वह वापस श्री लंका आए थे। बाद में वह पुन: उसे हिमालय तक रखने गए थे। इस दौरान हनुमान जी की टांगें जिस स्थिति में फैली हुईं थीं। हनुमानासन उसी स्थिति को समर्पित है। हनुमान आसन के फायदे  •इसको करने से साइटिका का दर्द हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है।   •शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में यह आसन लाभदायक है। •इसको करने से हमारी कमर पतली होती है और वजन भी घटता है। •इस आसन के नियमित अभ्यास से स्त्रियों के सभी रोग जैसे कि मासिक धर्म संबंधी व अधिक रक्त स्त्राव सम्बन्धी समस्या दूर हो जाती हैं। •अनिद्रा, अवसाद और मस्तिष्क सम्बन्धी हानिकारक पदार्

वजन घटाएं मात्र 15 दिनों में इन 15 योगासनों से - Sadhak Anshit

Image
मनुष्य को प्रकृति की ओर से संतुलित और सुडौल शरीर मिलता है, पर वह गलत रहन-सहन, बुरी आदत तथा खान-पान में अनियमितता के कारण इस शरीर को बेडौल बना लेता है। वैज्ञानिक रूप से मोटापा हम उसे कहते हैं जिसमें शरीर का वजन ऊँचाई के मान से अधिक होता है। आधुनिक समय में यह एक बीमारी के रूप में तेजी से फैल रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हम शारीरिक श्रम उतना नहीं करते, जितना कि हमारे द्वारा खाए गए खाने के बाद किया जाना चाहिए। जो ऊर्जा शरीर में ज्यादा उत्पन्ना होकर अतिरिक्त रह जाती है, वह शरीर के उन्हीं भागों में चर्बी के रूप में एकत्र हो जाती है, जिनका उपयोग हम अधिक नहीं करते हैं। कूल्हे व पीठ का भाग बढ़ जाता है, पेट के लटकने से मांसपेशियाँ ढीली हो जाती हैं, हाथों व जाँघों का थुलथुला हो जाना- ये सभी लक्षण मोटापे के रूप में दिखते हैं। मोटे व्यक्ति अधिकांशतः कब्ज के कारण पीड़ित रहते हैं और उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारी, जोड़ों का दर्द, गठिया, घुटनों में दर्द की संभावना भी अधिक होती है। क्या आपकी भी तोंद निकल आई है? क्या पेट के बल झुकने में तकलीफ होती है? क्या चलते हुए या सीढ

मधुमेह का करें जड़ से खात्मा इन 12 योगासनों से - साधक अंशित

Image
यदि आप मधुमेह (Diabetes) की बीमारी से ग्रस्त है तो उसके अनेक कारण हो सकते हैं जैसे कि सही समय पर व्यायाम न करना, गलत भोजन करना और आजकल की तनावग्रस्त आधुनिक जीवनशैली इस समस्या को और अधिक जटिल कर देती है। इस समस्या का निवारण करने हेतु आपको आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ अपने जीवन शैली में परिवर्तन लाना भी अति आव्यशक है। इस आधुनिक समाज में जहाँ जीवन निरंतर चलायमान है, अपने जीवन शैली में परिवर्तन लाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। भारत में आज लगभग हर घर में आपको कोई न कोई मधुमेह का रोगी मिल ही जाएगा। वैसे तो आमतौर पर लोग इस बीमारी को कोई खास तवज्जो नहीं देते लेकिन एक बार इस बीमारी की जद में आ जाने के बाद इससे छुटकारा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। साथ ही यह एक ऐसी बीमारी है कि जिसके बाद मनुष्य को बहुत सी चीजों से किनारा करना पड़ता है। इतना ही नहीं, कुछ समय पहले तक जहां यह एक उम्र के बाद ही लोगों को अपनी चपेट में लेता था, वहीं गलत खान−पान व जीवनशैली के कारण वर्तमान में कम उम्र के लोग भी इससे पीड़ित हो रहे हैं। ऐसे में यह बेहद आवश्यक है कि कुछ ऐसे उपाय किए जाएं, जिससे आपका शुगर कंट्रोल में रह